कौशाम्बी, मार्च 23 -- पिपरी थाने के कसेंदा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। ट्रैक्टर से गिरकर वह उसके पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। नगर पंचायत चायल के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर निवासी लालचंद्र (35) पुत्र सुंदर लाल मजदूरी का काम करता था और किसी कार्य से ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.