चित्रकूट, फरवरी 18 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के गोबरिया नहर पटरी में ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से उसमें बैठी मां-बेटी नीचे आ गिरी। दोनों ट्रैक्टर के पहिए नीचे आने से कुचल गई। आनन-फानन दोनों को सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवती अपने देवर के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ासानी निवासी इमाम की भरतकूप थाने के गोबरिया गांव में ससुराल है। उसकी पत्नी 30 वर्षीया सबीना अपनी डेढ़ वर्षीया बेटी सना के साथ कुछ दिन पहले ही मायका गोबरिया आई थी। उसका देवर गुलाबू उसे लिवाने गोबरिया आया था। बताते हैं कि बुधवार की दोपहर में अपने पिता इमाम अली के घर से सबीना देवर के साथ बेटी को लेकर रवाना हुई। उसे शिवरामपुर होकर जाना था। इसी दौरान शिवरामपुर...