सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज कस्बे में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर से गिरकर 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामसखी निवासी लोढी राबर्ट्सगंज घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने सोमवार की शाम दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार वह ट्रैक्टर लेकर शाहगंज से राबर्ट्सगंज की तरफ आ रहा था। बे्रकर पर ट्रैक्टर उछलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.