सहरसा, मार्च 2 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया जहां गंभीर हालत देख प्रथम उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...