ट्रैक्टर से खेत की जुताई को लेकर विवाद
बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के फतेह नगरा गांव में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी सुभाष पुत्र देवी प्रसाद मिश्र एक जुलाई की शाम करीब छह बजे अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान खेत की जुताई को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अब्दुल हमीद के पुत्र सलमान, बड़कऊ, पचासे और अबीदुर्रहमान ने सुभाष को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी। हमले में सुभाष घायल हो गए। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सुभाष ने हर्रैया थाने में तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.