ट्रैक्टर से कॉपी-किताब की दुकान तोड़ी, नौ पर केस
वाराणसी, जुलाई 1 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। पिंडरा बाजार (फूलपुर) में सोमवार रात मनबढ़ों ने ट्रैक्टर से वर्षों पुरानी दुकान तोड़ दी। नाराज दुकानदार मंगलवार सुबह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क पर उतर गए। तनावपूर्ण स्थिति देख पुलिस ने मामले में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। दुकानदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात मनबढ़ ट्रैक्टर से आए। वे पिंडरा बाजार में त्रिलोकी चौरसिया की कॉपी-किताब की दुकान गिराने लगे। ट्रैक्टर के धक्के से दुकान का बड़ा हिस्सा टूट गया। इससे उन्हें लाखों का नुकसान हो गया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही नाराज दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे सड़क पर उतर आए। सूचना मिलने पर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.