ललितपुर, मार्च 21 -- थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भारौनी में बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठी एक बुजुर्ग महिला और उसकी करीब तीन वर्षीय नातिन वाहन आगे बढ़ाने पर घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां मासूम की मौत हो गयी और यह खबर सुनते ही वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भारौनी निवासी 70 वर्षीय गौरिया पत्नी विरजुआ अपनी ढाई वर्ष की नातिन की बेटी राधिक पुत्री राजकुमार निवासी दवानी को अपने खेत पर कृषि संबंधी कार्य क़र रही थी। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए गौरिया अपनी नातिन को लेकर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठ गयी। इस बीच किसी ने ट्रेक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। जिस कारण नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.