बदायूं, मार्च 9 -- दातागंज, संवाददाता। ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत के बाद परिजनों ने रंजिश के चलते जानबूझकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ का है। गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश पुत्र सुरेशन अपने खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें दातागंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना के बाद परिजनो...