ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र/रामगढ़, हिटी। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव पेट्रोल पंप के समीप रविवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पहले थाना परिसर का घेराव किया और बाद में रामगढ़ नहर पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।
घटना का विवरण पन्नूगंज गांव निवासी 21 वर्षीय राहुल सोनी पुत्र नंदलाल सोनी रविवार को अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तेलाड़ी पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे पन्नूगंज-खलियारी मार्ग पर तेलाड़ी पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.