गाजीपुर, मार्च 22 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली अंतर्गत गौसपुर बुजुर्गा बाजार रविवार की शाम साढ़े छह बजे आलू लदे ट्रैक्टर- ट्राली से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बेटे को गंभीर चोट आई। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक जाम लगा दिया। कोतवाल के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। घटना की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। थाना करंडा के ग्राम सिकंदरपुर निवासी 46 वर्षीय सविता पत्नी सुनील कुमार अपने बेटे 20 वर्षीय मंजीत के साथ अपने मायके सरौली उर्फ पहेतिया मिठ्ठू राम के घर जा रही थी। हंसराजपुर के तरफ से आलू लदे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। बाइक समेत मां- बेटे गिर गए। महिला की दबकर मौके पर मौत हो गई। बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.