लखनऊ, मार्च 16 -- काकोरी(लखनऊ), संवाददाता। काकोरी के खालिसपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय मजदूर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। ईंट उतारने के बाद वापस लौटते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक अचानक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार,हरदोई के थाना अतरौली क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी राकेश यादव का बेटा शोभित यादव सातवीं कक्षा का छात्र था। वह रविवार रात करीब आठ बजे अपने गांव के मामा विकास यादव, प्रभास यादव और अरविंद के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट लादकर काकोरी के खालिसपुर गांव में ईंट उतारने आया था।बताया गया कि ईंट उतारने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे बैठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.