ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर बुधवार देर शाम करीब सात बजे बेकाबू ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के नवलपुर मिश्रौलिया राजकुमार राम का पुत्र राजन कुमार राम (27) था। वह पेशे से राजमिस्त्री था। बाइक की डिक्की में मछली रखी हुई थी। बीच सड़क पर शव पड़े होने के कारण आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने शव को हाइवे से हटाकर आवागमन सुचारू कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि राजन कुमार राम सुजावलपुर चौक की ओर से सबहा चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करने सुबह में निकला था। दो महीने पहले ही बाइक खरीदी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.