ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ साल के मासूम की मौत
झांसी, मार्च 29 -- गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत दर्द-विदारक घटना हुई। गांव अड़जरा में बेकाबू तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसके शरीर के चीथड़े उमड़ गए। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने जानबूझकर बेटे को मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अड़जरा निवासी विनोद पटेल खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार दोपहर उनका डेढ़ साल का बेटा मयंक पटेल घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और मंयक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मयंक उछलकर गिरा और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उसके शरीर के चीथड़े गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.