भागलपुर, अप्रैल 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अमडंडा थाना क्षेत्र के बेलसर गांव में रविवार को ट्रैक्टर से कुचलकर छह वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक की पहचान बेलसर गांव निवासी संजय पंडित के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि गांव का ही एक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में मिट्टी लेकर घर के पास गिराने आया था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को पीछे कर घुमाने की कोशिश कर रहा था। तभी घर के बाहर खेल रहा श्रवण उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।श्रवण दो भाई और दो बहनों में सबसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.