हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू में ट्रैक्टर ने पालतू कुत्ते को कुचल दिया। इससे कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते के मालिक ने ट्रैक्टर चालक पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कुत्ते के मालिक हरिस्वरूप का कहना है कि उनका कुत्ता घर के सामने घूम रहा था। आरोपी तेजी से टैक्टर लेकर आया। उन्होंने उसे ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने अनसुना कर दिया। हरिस्वरूप ने आशंका जताई है कि आरोपी ने रंजिश के चलते कुत्ते को मारा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- काटने पर युवक ने कुल्हाड़ी से कुत्ते को मार डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.