बदायूं, मार्च 12 -- दातागंज, संवाददाता। रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हत्या करने में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते आठ मार्च को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ के रहने वाले राजेश शर्मा (35)पुत्र रमेश शर्मा सुबह करीब आठ बजे अपने घर से ट्यूबवेल पर सरसों काटने जा रहे थे। पुरानी कहासुनी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार के लोगों ने मोनू प्रताप पुत्र ओमपाल सिंह, शादाब हुसैन पुत्र शौकत अली और गोविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.