झांसी, मार्च 28 -- समथर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। दबोह सड़क पर टै्रक्टर से कुचलकर कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ टै्रक्टर के बोनट पर सवार होकर जवारे लेकर रतनगढ़ जा रही थी। जिससे कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कुम्हरार निमोनिया निवासी अरविंद वंशकार की 13 साल की बेटी चाहत उर्फ अनवी एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। नवरात्र पर घर पर जवारे बोए गए थे। बीती आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे सभी लोग टै्रक्टर-ट्राली में सवार होकर जवारे लेकर मध्य प्रदेश स्थित मां रतनगढ़ वाली माता मंदिर जा रहे थे। चाहत कुछ लोगों के साथ बोनट पर बैठ गई। जैसे ही चालक कस्बा समथर के गांव पिरौना स्थित पुलिया के पास पहुंचा, तभी अचानक गड्ढा होने की वजह से जोर से झटका लगा। जिससे चाहत संभल नहीं सकी और चलते टै्रक्टर से नीचे गिर गई...