ट्रैक्टर साइड न देने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला
शामली, मार्च 8 -- थाना भवन क्षेत्र में ट्रैक्टर को साइड न देने के विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाभवन क्षेत्र के गांव कैल शिकरपुर निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मार्च की शाम करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच उसका भतीजा अंकित अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत से चारा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान उस्मानपुर निवासी जसवंत अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सामने से आ गया। दोनों ट्रैक्टरों के आमने-सामने आने पर रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई।आरोप है कि जसवंत अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से उतर आया और लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से अंकित पर हमला कर दिया। हमलावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.