एटा, अप्रैल 18 -- ट्रैक्टर की बैटरी सही करते समय अचानक से स्टार्ट हो गया और गैर में होने के कारण आगे बढ़ गया। दोनों पहिया के बीच में खड़े होने के कारण युवक की दबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। थाना रिजोर के गांव नगला बरी निवासी आकाश (20) पुत्र रामदत्त सिंह शनिवार सुबह ट्रैक्टर लेकर गए थे। सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर बंद हो गया। दोनों टायर के बीच में खड़े होकर बैटरी चेक कर रहा था। ट्रैक्टर पहले से गैर में खड़ा हुआ था। बैटरी सही करते समय अचानक से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ने से दोनों पहिया के बीच में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।कार की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.