ट्रैक्टर सवार युवकों पर पथराव, एक घायल
मेरठ, जून 1 -- सरधना-बिनौली रोड पर सरूरपुर रजवाहे के निकट ट्रैक्टर से लौट रहे दो युवकों पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए व आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव डाहर निवासी शिवम पुत्र मुकेश अपने एक साथी के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। आरोप है कि सरूरपुर रजवाहे के पास पहले से ही खड़े कुछ युवकों ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया और उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- ट्राली दीवार से टकराने का विरोध करने पर की मारपीट पथराव में शिवम घायल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को तेजी से आगे बढ़ाया और दोनों किसी तरह मौके से निकल गए। घटना के बाद घायल युवक थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.