संवाददाता, अप्रैल 26 -- बागपत में नदी पार खेती कर घर लौट रहा पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्राली समेत अवैध खनन के गहरे गड्ढे में समा गया। ट्रैक्टर पर किसान, दो बच्चे और महिला समेत परिवार के चार लोग सवार थे। आसपास के किसानों ने युमना में छलांग लगाकर परिवार को बमुश्किल बचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी ली। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को यमुना नदी से बाहर निकवाया गया। बदरखा गांव निवासी गुलफान यमुना नदी के दूसरी तरफ सब्जी की खेती करता है। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राली पर अपने दो बच्चों आयान, जेद और भाभी अंजुम के साथ यमुना पार कर खेत पर गए थे। दोपहर बाद गुलफान वापस आ रहा था तो अचानक ट्रैक्टर-ट्राली यमुना में बने गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार बच्चे, महिलाओं की चीखें निकल गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद किसानों ने यमुना छला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.