बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। यमुना नदी पार खेती कर घर लौट रहा पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्राली समेत अवैध खनन के गहरे गड्ढे में समा गया। ट्रैक्टर पर किसान, दो बच्चे और महिला समेत परिवार के चार लोग सवार थे। आसपास के किसानों ने युमना में छलांग लगाकर परिवार को बमुश्किल बचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी ली। बदरखा गांव निवासी गुलफान यमुना नदी के दूसरी तरफ सब्जी की खेती करता है। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राली पर अपने दो बच्चों आयान, जेद और भाभी अंजुम के साथ यमुना पार कर खेत पर गए थे। दोपहर बाद गुलफान वापस आ रहा था तो अचानक ट्रैक्टर-ट्राली यमुना में बने गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार बच्चे, महिलाओं की चीखें निकल गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद किसानों ने यमुना छलांग लगा दी। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर पूरे परिवार को बाहर निकाल...