साहिबगंज, अप्रैल 22 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो- बोआरीजोर मुख्य पथ के शामपुर गांव के पास बुधवार की शाम को ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायल ट्रैक्टर चालक पंचानंद कुंवर (28) को घायल अवस्था में बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बोआरीजोर की ओर से बोरियो की ओर आ रहा था। शामपुर के पास दुघर्टना हो गयी। घायल पंचानंद कुंवर दनवार गांव का बताया जा रहा है। मौके पर उपस्थित डॉ. रोहित गोंड ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. गोंड ने बताया कि घायल पंचानंद के सर पर गंभीर चोट है। बेहतर ईलाज को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। बोरियो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.