दरभंगा, अप्रैल 26 -- संजय लाला,दरभंगा। बिशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया मखनाही में गत शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ने टेंपो को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज डीएमसीएच के अलावा एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान पोअरिया मखनाही निवासी सुरेश राम (60) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से जख्मी उनके भाई दहु राम (55), बेटी रचना कुमारी, दामाद नंदन राम और टेंपो चालक अंब्रेश राम बताए जाते हैं। नंदन राम और रचना का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड दाहु राम और अंब्रेश राम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को डीएमसीएच में मृतक ...