गिरडीह, मार्च 14 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। घटना गिरिडीह - टुंडी मुख्य मार्ग के अहिल्यापुर मोड़ पर शुक्रवार शाम को घटित हुई। अनियंत्रित ट्रैक्टर व एक कार में टक्कर मारते हुए उक्त सड़क किनारे स्थित सीमा स्टोर के सामने रखे कोल्ड ड्रिंक्स के कैरेट में ट्रैक्टर जाकर टकरा गया। जानकारी के अनुसार, भागलपुर निवासी दिव्यम कर्ण अपने परिवार के साथ जमशेदपुर गये हुए थे। शुक्रवार शाम वापस जमशेदपुर से गिरिडीह होते हुए भागलपुर जाने के क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर अहिल्यापुर मोड़ ताराटांड़ के समीप उसरी नदी तरफ से बालू लदा ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इससे सीमा स्टोर के बाहर रखा समान बिखर गये और काफी नुकसान हो गया। इधर ताराटांड़ थाना की पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची व दोनों वाहनों को जब्त कर ताराटांड़ थाना परिसर ले आई है।

हिंदी हिन्...