बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में अतराहट गांव के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर व कार की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।फतेहपुर जनपद के बिंदकी निवासी जितेन्द्र परिवार के साथ बांदा में क्योटरा मोहल्ले रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार को दोपहर बाद रिश्तेदार क्योटरा निवासी प्रभात की कार से वापस बिंदकी जा रहे थे। कार को शहर के बलखंडीनाका मोहल्ला निवासी बड़कू चला रहा था। चिल्ला थाने के अतरहट गांव के पास कार पहुंची तभी हरदयाल विद्यालय के सामने सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और उससे भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में चालत समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर...