ट्रैक्टर-लोडर की टक्कर में दो लोग घायल
इटावा औरैया, जून 11 -- जसवंतनगर। सैफई मार्ग पर पड़रपुरा गांव के पास बुधवार रात लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में लोडर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लोडर चालक 35 वर्षीय सुवीर कुमार पुत्र हरिश्चंद्र निवासी बरौली सैफई व साथ में बैठे 30 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी हाजीपुर मीरा बरनाहल मैनपुरी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.