गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा। गढ़वा-नगर ऊंटारी फोरलेन पर रविवार रात चिरौंजिया गांव के पास ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के भीमखांड़ गांव निवासी शिव शंकर भुइयां और उसका जीजा जय राम भुइयां शामिल हैं। शिव शंकर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में शिव शंकर ने बताया कि वह अपने घर से एक मोटरसाइकिल पर दोनों लोग सवार होकर गढ़वा की ओर आ रहे थे। उसी इसी क्रम में एक ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद घायल अवस्था में छोड़कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था। उसके बाद पुलिस ने उस ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस से शिव शंकर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्...