उन्नाव, मई 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज संडीला मार्ग स्थित डालखेड़ा गांव के पास रविवार रात बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। औरास थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय रंजीत पुत्र राकेश अपने चचेरे भाई मनीष 17 पुत्र जमुना प्रसाद के साथ रविवार शाम अपनी बड़ी बहन दर्शनी के बेटी शिवांगी का जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में हैरो के चपेट में आए ...