कानपुर, जून 20 -- चकेरी। जाजमऊ में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गया। वहीं, बाइक ट्रैक्टर में फंस गई और करीब दस मीटर तक ट्रैक्टर के साथ बाइक घिसटती चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चमनगंज के हमायूंबाग निवासी अफरोज ख़ान के अनुसार, शनिवार सुबह वह बाइक से गज्जूपुरवा से हड्डी मिल की ओर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान वह शीतला बाजार रोड से अंडरपास के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क पर गिर गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, युवक बाल-बाल बचा वहीं, उनकी बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से के पहिये में जा फंसी। सड़क पर गिरने से अफरोज मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ...