ट्रैक्टर में फंसकर घिसटता रहा युवक, मौत
सहरसा, जून 22 -- सौरबाजार (सहरसा), संवाद सूत्र। बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग स्थित विश्वकर्मा चौक के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक बाइक समेत करीब एक किलोमीटर तक घिसटता रहा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सिर्रही वार्ड-05 निवासी मोहम्मद गुलाम मुस्तफा के पुत्र मोहम्मद अबुअल्लाह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक मधेपुरा जिले के टेरही कमलजरी निवासी प्रमोद राम का पुत्र अमर कुमार (21 वर्ष) है। परिजनों के अनुसार अमर कुमार अपने मित्र मोहम्मद अबुअल्लाह के साथ शनिवार रात बाइक से तिरी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने साले सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के सिररही निवासी लक्ष्मण राम को देखने जा रहा था। यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रेलर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.