ट्रैक्टर में पीछे से टकराकर बाइक सवार गंभीर, रेफर
बस्ती, मई 25 -- छावनी। छावनी थानाक्षेत्र के बबुरहवा पारसीजोत नगर के पास ट्रैक्टर में पीछे से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लेने के बाद हुआ। हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी हर्रैया लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। हर्रैया थानाक्षेत्र के परसीजोत निवासी ओम प्रकाश कन्नौजिया व देवदीन पुत्र कन्हैया लाल बाइक से दोनों युवक बबुरहवा चौराहे से घर जा रहे थे। नहर रोड पर मल्लूपुर मोड़ से आगे बढ़ने पर आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लेकर ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक ट्रैक्टर में टकरा गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में पीछे से टकराकर बाइक सवार गंभीर, रेफर हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.