सहारनपुर, मई 4 -- ट्रैक्टर की हाइड्रोली पर खाद के कट्टे लेकर जा रहे किसान के ट्रैक्टर को पीछे से तीव्र गति से आए एक छोटे हाथी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया और तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाई है जिनके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के शाकंभरी देवी मार्ग पर स्थित गांव बड़वाला के निकट हुआ है। यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्का से वार्ड सदस्य घायल थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अलीपुर भागूवाला निवासी खेमचंद के बेटे 32 वर्षीय नीरज व 28 वर्षीय लाखन गांव के ही सतपाल पुत्र बिरम को साथ लेकर अपने महिंद्रा ट्रैक्टर से गांव जसमोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.