लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा कॉलोनी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े ट्रैक्टर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भटपुरवा कॉलोनी निवासी श्रीपाल पुत्र किशनपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका ट्रैक्टर विद्यालय के पास खड़ा था। 23 जनवरी की सुबह करीब चार बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर में आग लगा दी, जिससे वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार आग लगने से ट्रैक्टर को भारी नुकसान हुआ है, जिससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.