रामपुर, मार्च 11 -- बिलासपुर। मंगलवार को भाकियू चढूनी से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। जहां पर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में किसानों द्वारा यहां से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। जोकि नैनीताल हाईवे, मुख्य चौराहा, रामपुर मार्ग, पोस्ट आफिस मार्ग, शिवबाग मंडी, माटखेड़ा मार्ग से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर मार्च समाप्त हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ...