फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- पलवल,अजित कुमार। ट्रैक्टर मार्केट रोड पर लोगों अतिक्रमण हो रहा है। दुकानदार ट्रैक्टरों और अन्य मशीनरी को रोड पर खडा कर उनकी मरम्मत करते हैं। जिस कारण इस रोड पर जाम की स्थित बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों को इस समस्या की कोई चिंता नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग से एक रोड शहर के लिए निकलता है। जिसे रसूलपुर चौक के नाम से जाना जाता है। इस रोड पर ट्रैक्टर और अन्य मशीनरी को बनाने की दुकानें बनी हुई हैं। लोगों का आरोप है कि दुकानदार रोड पर मशीनरी को बनाते हैं जिस कारण पूरा रोड बंद हो जाता है और यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर मार्केट की सड़क पर अतिक्रमण, लोग परेशान कभी कभी तो वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन दुकानदारों पर इस ब...