रुडकी, मार्च 7 -- लखनौता-देवबंद मार्ग पर ग्राम सुसाड़ी के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-बोगी की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी और पांच साल का बच्चा शामिल हैं। ट्रैक्टर-बोगी चालक किसान ने ही उन्हें डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम राजूपुर निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी विमला देवी और 5 वर्षीय बेटे सनी के साथ बाइक से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम सुसाड़ी के पास पहुंचे, उसी समय तिराहे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-बोगी की चपेट में आ गए और बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.