फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के धनपुरा के पास सर्विस रोड पर बाइक, ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इच्छाराम (30) पुत्र अनोखे लाल निवासी रजोपुरा थाना नसीरपुर सोमवार की रात बुलेट बाइक से अपने घर जा रहा था। जब युवक की बाइक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के धनपुरा सर्विस रोड के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने आते से आते हुए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ह...