गुमला, मार्च 20 -- घाघरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिरकोट गांव निवासी छोटू सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मनोहर महतो और महेश गोप शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने छोटू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनोहर और महेश का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घाघरा से अपने गांव सिरकोट लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.