बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर व बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इसमें बाइक सवार 32 वर्षीय रामानुज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक सिंघौल थाना के रतौली गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। विनोदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मंटुन कुमार ने बताया कि रामानुज शहर में प्राइवेट जॉब करता था। काम समाप्त होने के बाद बाइक से वह घर आ रहा था। इसी दौरान थाना से कुछ ही दूरी पर एनएच-31 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बगल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.