उरई, मार्च 14 -- कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के धराना के पास शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।औरैया से जालौन अपने घर लौट रहे बाइक से सौरभ विश्वकर्मा 22 वर्ष और दीपक 19 वर्ष धराना के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान मुड़ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक दीपू भी गिरकर चोटिल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणो ने ई-रिक्शा की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्त...