गुमला, मई 2 -- गुमला संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टैसेरा मोड़ के पास हुआ।मृतक की पहचान अंबवा बेरटोली निवासी अरविंद खड़िया (32वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में बंगरू पालकोट निवासी पैरू बिलुंग (30वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अरविंद खड़िया बाइक से पैरू बिलुंग को उसके घर बंगरू छोड़ने जा रहा था।इसी दौरान टैसेरा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को गुमला सदर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.