एटा, जनवरी 9 -- नामकरण संस्कार के लिए टेंट बुक कराकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात के गांव उज्जेपुर निवासी कमल सिंह 28 पुत्र गंगा सिंह की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। 11 जनवरी को बेटी का नामकरण संस्कार है, जिसे लेकर कमल सिंह टेंट करने आए शहर आए थे। टेंट करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गंजडुंडवारा रोड गांव उलायत पुर मोड़ के पास पहुंचे। वहीं पर टैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.