संभल, अप्रैल 20 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के मवई ठाकुरान गांव में रविवार को हुए हादसे ने पूरे मोहल्ले को शोक में डुबो दिया। खेल-खेल में हुई एक छोटी सी चूक सात साल के मासूम सूर्यांश की जान ले गई। गांव निवासी देवेंद्र का बेटा सूर्यांश अपने फुफेरे भाई गुड्डू के साथ पड़ोसी गन्नू के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर खेलने के लिए चढ़ गया। ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। मासूम बच्चों ने अनजाने में ही ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। खेल की यह मासूमियत कुछ ही पलों में हादसे में बदल गई। ट्रैक्टर के अचानक चल पड़ने से सूर्यांश उसके नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सोनिका बेसुध हो गई। वह बार-बार बेटे के शव को देखकर बेहोश हो रही थी। मोहल्ले में हर तरफ चीख-पुकार और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.