सोनभद्र, मार्च 6 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर और पिकअप टक्कर में दो लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर जुगैल के भरहरी गांव की तरफ जा रहा था। वहीं पिकअप चालक सामने से आ रहा था। घायल ट्रैक्टर चालक 50 वर्षीय मुन्नीलाल पुत्र ज्वाला प्रसाद तथा टैक्टर पर सवार 36 वर्षीय राजेश पुत्र बसंत दोनों निवासी भरहरी जुगैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...