बिजनौर, अप्रैल 12 -- नहटौर। कोतवाली रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर पलट गया। ट्रॉली में भरी पॉपुलर की लकड़ियों के नीचे चालक दब गया जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे ग्राम रुखड़ियो निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र पुत्र विशनलाल ट्रैक्टर टिपलर में पॉपुलर की लकड़ी भरकर नजीबाबाद ले जा रहा था। जब वह कोतवाली रोड स्थित फुलसंदा से थोड़ा सा आगे निकला तो अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। बताया जाता है कि सारी लकड़ियां चालक के ऊपर आ गईं। इसके नीचे दबने से राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने खुद और वहां मौजूद लोगों की मदद से लकड़ियों को हटाना शुरू कर दिया। राजेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.