ट्रैक्टर पलटने से सवार चार मजदूर घायल, किया भर्ती
खगडि़या, मई 6 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहाधार फतेहपुर के पास मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर मक्का लदा जमालपुर बाजार की ओर आ रहा था कि ट्रैक्टर का टायर फट जाने से ट्रेक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार फतेहपुर के मजदूर गुलसीदा खातून, मो. अंसार, मो. अनवर एवं फकरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर गुलसीदा खातून एवं मो. फकरुद्दीन रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- विशुनगंज रोड में टोटो पलटने से चार लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.