बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता नरैनी शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चला रहे चालक से ट्रैक्टर पलटकर खंती में जा गिरा। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मुर्दिरामपुर निवासी 29 वर्षीय मलखान यादव पुत्र चुन्नू यादव रविवार की दोपहर ट्रैक्टर चलाकर नरैनी कस्बे आ रहा था। इसी दौरान मलखान शराब का सेवन अधिक कर लेने से ट्रैक्टर चलाकर मोतीयारी गांव स्थित गौशाला के बाहर मुख्य मार्ग पर खंती में पलटा दिया। चालक मलखान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ कर्मियों ने बताया कि चालक ने शराब अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.