भभुआ, जून 5 -- नौघरा और खड़ौरा गांव के बीच में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया दोनों बच्चे ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की ओर जा रहे थे, पुलिस पहुंची (सर के ध्यानार्थ) चैनपुर, एक संवाददाता। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा और खड़ौरा गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से लगी आग में दो बच्चों की मौत जिंदा जलकर हो गई। मृतकों में नौघरा निवासी बबुआ बैठा के 12 वर्षीय पुत्र सेचन बैठा और क्यामुद्दीन अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र सैफ अली शामिल हैं। नौघरा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान का गांव है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पलटने से लगी आग में दो बच्चे जिंदा जलकर मरे यह भी पता नहीं चल रहा है कि ट्रैक्टर किसका है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ घट...