ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, जून 29 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के केवाल गांव में सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से उसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। बभनी थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी 32 वर्षीय मुस्तफा अंसारी पुत्र अजमेरूद्दीन अंसारी सूरत में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह मुहर्रम का त्योहार मनाने अपने घर आया हुआ था। मंगलवार को उसे सूरत वापस लौटना था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को एक पड़ोसी महिला उसे अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कराने के लिए साथ ले गई। खेत की जुताई के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच चढ़ाई पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर पलट गया, जिससे मुस्तफा ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.